सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Awareness about staying healthy

Kullu News: स्वस्थ रहने के लिए किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 06:22 PM IST
विज्ञापन
Awareness about staying healthy
कुल्लू के अटल सदन में आरोग्य भारती की सगोष्ठी में भाग लेते हुए।-संवाद
विज्ञापन
कुल्लू में स्वास्थ्य रक्षा-एक चुनौती विषय पर हुई संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। आरोग्य भारती जिला कुल्लू ने शुक्रवार को अटल सदन कुल्लू में प्रबुद्धजन संगोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान विद्वानों ने स्वास्थ्य रक्षा-एक चुनौती विषय पर स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों और चुनौतियों पर मंथन किया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. अशोक कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने स्वास्थ्य को ठीक रखने से संबंधित जानकारी साझा की।
लोगों से शरीर को स्वस्थ रखने की अपील की। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के तौर पर एनएचपीसी पार्वती जल विद्युत परियोजना चरण-3 के महाप्रबंधक सुधीर कुमार नेगी शामिल हुए। संगोष्ठी में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सुनील जोशी, डॉ. मुरली कृष्ण सहित विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान शामिल हुए। इस मौके पर विभिन्न वक्ताओं ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवनशैली, रोगों की रोकथाम और जनस्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्रदान की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed