{"_id":"6a21761d9d90feca0802b45b","slug":"protest-against-the-collection-of-fees-from-state-taxis-at-samdo-checkpost-kullu-news-c-89-1-klu1002-178005-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: समदो चेकपोस्ट पर प्रदेश की टैक्सियों से शुल्क वसूली का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: समदो चेकपोस्ट पर प्रदेश की टैक्सियों से शुल्क वसूली का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। किन्नौर मार्ग से स्पीति में प्रवेश करने वाले हिमाचल प्रदेश पंजीकरण नंबर वाले टैक्सी वाहनों से समदो चेकपोस्ट पर प्रवेश शुल्क वसूलने का विरोध शुरू हो गया है। लाहौल होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष तंजिन करपा ने कहा कि यह शुल्क तर्कसंगत नहीं है।
तंजिन करपा ने बताया कि उन्हें टैक्सी चालकों ने शिकायत की है कि समदो चेकपोस्ट पर काजा साडा की ओर से हिमाचल नंबर की टैक्सियों से भी प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है।
उनका कहना है कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में हिमाचल पंजीकरण वाले वाहनों से इस प्रकार की प्रवेश शुल्क वसूली नहीं की जाती।उन्होंने कहा कि अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल पर केलांग साडा का बैरियर स्थापित है, लेकिन वहां भी हिमाचल नंबर के वाहनों से किसी प्रकार का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता। समदो चेकपोस्ट पर स्थानीय और प्रदेश के अन्य क्षेत्रों से आने वाले टैक्सी चालकों से शुल्क लेना उचित नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Trending Videos