सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government has created crisis by imposing fees: Akhilesh

शुल्क लगाकर सरकार ने खड़ा किया संकट : अखिलेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
Government has created crisis by imposing fees: Akhilesh
विज्ञापन
कुल्लू। पंजाब-हिमाचल सीमा पर चल रहे तनाव को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार की ओर से बढ़ाए गए प्रवेश शुल्क का खामियाजा आज हिमाचल की जनता, व्यापारी, ट्रांसपोर्टर और पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि वाहनों की विभिन्न श्रेणियों में 30 से 350 रुपये तक बढ़ाए गए प्रवेश शुल्क का सीधा असर पर्यटन, परिवहन और व्यापार पर पड़ा है।

कहा कि सरकार प्रवेश शुल्क से सालाना लगभग 228 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाना चाहती है, लेकिन पर्यटन उद्योग और व्यापार को हो रहे हजारों करोड़ के संभावित नुकसान की कोई चिंता नहीं है। दो राज्यों की सीमा पर हो रहे चक्का जाम, विरोध प्रदर्शन और पंजाब में हिमाचल की गाड़ियों से कथित वसूली के कारण प्रदेश की जनता, ट्रांसपोर्टर और पर्यटक परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed