सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   awareness on food storage

Kullu News: खाद्य सामग्री के रखरखाव पर किया जागरूक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
awareness on food storage
विज्ञापन
भुंतर (कुल्लू)। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रति व्यापारियों को जागरूक करने के लिए भुंतर के शिव मंदिर में शनिवार को एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया।
Trending Videos

औद्योगिक उद्यमिता और कौशल प्रशिक्षण संस्थान और खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला में भुंतर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में खाद्य विक्रेताओं, ढाबा संचालकों और होटल कारोबारियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित खाद्य सुरक्षा विभाग कुल्लू के सहायक उपायुक्त अनिल शर्मा ने दुकानदारों को खाद्य सामग्री के रखरखाव और स्वच्छता मानकों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी खाद्य व्यापारियों के लिए लाइसेंस या पंजीकरण लेना अनिवार्य है और इसकी संख्या बिल या कैश मैमो पर अंकित होनी चाहिए। भोजन पकाते समय सिर पर जालीदार कैप और दस्तानों का प्रयोग करें। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डस्टबिन में डालें। प्लास्टिक के प्रयोग से बचें। समय-समय पर खाद्य तेल और अन्य सामग्रियों की गुणवत्ता की जांच करना आवश्यक है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed