सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   AYUSH Minister Yadavindra will hoist the tricolor in Lahaul

Kullu News: लाहौल में आयुष मंत्री यादविंद्र फहराएंगे तिरंगा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 04:08 AM IST
विज्ञापन
AYUSH Minister Yadavindra will hoist the tricolor in Lahaul
विज्ञापन
हिमाचल दिवस की तैयारियों के लिए हुई बैठक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला स्तरीय हिमाचल दिवस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए केलांग में बुधवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता उपायुक्त लाहौल-स्पीति किरण भड़ाना ने की। उन्होंने सभी विभागों को तैयारियों में कोई कसर न छोड़ने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि हिमाचल दिवस हमारे राज्य की सांस्कृतिक धरोहर और एकता का प्रतीक है। सभी विभाग इसे यादगार बनाने के लिए पूर्ण सहयोग करें और अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा मुख्यातिथि के रूप में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।
उपायुक्त ने लोक निर्माण विभाग को मंच की व्यवस्था सुनिश्चित करने, विद्युत बोर्ड को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साडा को संपूर्ण परिसर की स्वच्छता जबकि जलशक्ति विभाग को पर्याप्त स्वच्छ जल आपूर्ति का दायित्व सौंपा। पुलिस एवं वन विभाग को परेड और मार्चपास्ट में सक्रिय भागीदारी के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी जिनमें वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय केलांग, प्राथमिक विद्यालय केलांग और केंद्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। इन प्रस्तुतियों से हिमाचल की लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed