पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bar Association demands action over objectionable remark.

Kullu News: आपत्तिजनक टिप्पणी पर बार एसोसिएशन ने की कार्रवाई की मांग

Mon, 06 Jul 2026 07:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
Bar Association demands action over objectionable remark.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सोशल मीडिया पर अनुसूचित जनजातीय वर्ग के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने के मामले में लाहौल-स्पीति बार एसोसिएशन ने पुलिस अधीक्षक को एक शिकायत पत्र सौंपा है। इसके माध्यम से व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में जितेंद्र नाम के एक व्यक्ति पर सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि किसी भी समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणियां सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति और कुल्लू जैसे शांतिप्रिय जिले में आपसी भाईचारा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। बार एसोसिएशन ने पुलिस और प्रशासन से शिकायत पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed