पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The workers' organization discussed the issues faced by the workers.

Kullu News: कामगार संगठन ने श्रमिकों की समस्याओं पर की चर्चा

Mon, 06 Jul 2026 07:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 07:18 PM IST
विज्ञापन
The workers' organization discussed the issues faced by the workers.
बंजार ब्लॉक का हुआ जनरल हाउस, तारांचद को चुना कार्यवाहक अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश मनरेगा, निर्माण एवं सर्व कामगार संगठन के बंजार ब्लॉक का जनरल हाउस सोमवार को आंबेडकर भवन में आयोजित हुआ। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं और संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक की अध्यक्षता संगठन के उपाध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत शिल्ली के उपप्रधान टेक सिंह ने की। उन्होंने कहा कि मनरेगा और निर्माण क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के हितों की रक्षा करना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र श्रमिक तक पहुंचाने के लिए संगठन जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करेगा।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के संयोजक अजीत राठौर विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान सर्वसम्मति से दो महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। संगठन को बूथ और पंचायत स्तर तक मजबूत करने तथा नए सदस्यों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। साथ ही प्रत्येक माह नियमित बैठक आयोजित कर श्रमिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करने पर भी सहमति बनी। बैठक में संगठन के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ताराचंद ठाकुर को संगठन का कार्यवाहक अध्यक्ष चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed