कुल्लू। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान पतलीकूहल अहम भूमिका अदा कर रहा है। संस्थान के माध्यम से कुल 26 महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण दिया गया है। ये महिलाएं अब अपना काम शुरू कर सकेंगी।
35 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। संस्थान के निदेशक चंद्रनारायण सिंह ने महिलाओं को ब्यूटी पार्लर व्यवसाय के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया गया।
महिलाओं को उद्यमिता से जुड़ी विभिन्न क्षमताओं के बारे में बताया। इनमें उच्च स्वप्रेरणा, अवसरों की पहचान एवं उनका उपयोग, निरंतरता, सूचनाओं की खोज, गुणवत्ता प्रबंधन, समस्या समाधान, आत्मविश्वास और प्रभावी संवाद कौशल शामिल रहे। महिलाओं आत्मनिर्भर बनकर अपनी आजीविका स्वयं अर्जित कर सकती हैं। इस दौरान कार्यक्रम समन्वयक लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।