फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Better communication between parents and teachers is essential: Dr. Ursem

अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद जरूरी : डॉ. उरसेम

Sat, 08 Aug 2026 06:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:51 PM IST
विज्ञापन
Better communication between parents and teachers is essential: Dr. Ursem
पनारसा में पीटीए की नई कार्यकारिणी गठित, मनी राम बने अध्यक्ष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय पनारसा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जनरल हाउस की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने की। बैठक में अभिभावकों और शिक्षकों ने विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति के साथ उनके सर्वांगीण विकास को लेकर विचार-विमर्श किया।
बैठक का शुभारंभ पीटीए सचिव प्रो. हीरा सिंह ने अभिभावकों और शिक्षकों का स्वागत कर किया। उन्होंने संघ की ओर से वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया। साथ ही पीटीए फंड से संबंधित आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा भी जनरल हाउस के समक्ष रखा।
विज्ञापन

जनरल हाउस में सत्र 2026-27 के लिए पीटीए की नई कार्यकारिणी का निर्वाचन किया गया। इसमें मनी राम को अध्यक्ष, मोनू नेगी को उपाध्यक्ष, छापे राम को संयुक्त सचिव और कृष्णा देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। राजू राम, दीना नाथ और भूमि सिंह को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया। प्राचार्य डॉ. उरसेम लता ने अभिभावक-शिक्षक संघ की भूमिका और कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद और समन्वय बेहद जरूरी है। पीटीए महाविद्यालय और अभिभावकों के बीच महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed