फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Government should restore the road in Kasheri village: Govind

कशेरी गांव की सड़क बहाल करे सरकार : गोविंद

Sat, 08 Aug 2026 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 06:59 PM IST
विज्ञापन
Government should restore the road in Kasheri village: Govind
पतलीकूहल (कुल्लू)। वर्ष 2025 में आई प्राकृतिक आपदा के बाद मनाली विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव कशेरी का सड़क संपर्क पूरी तरह टूट गया था। आपदा को एक वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद सड़क बहाल नहीं हो पाई है। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामकाज के साथ जरूरी सामान लाने-ले जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कशेरी गांव का दौरा कर सड़क की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से गांव का सड़क संपर्क जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि कशेरी पहुंचने पर सड़क की हालत देखकर उन्हें बेहद निराशा हुई। ग्रामीण लंबे समय से सड़क संपर्क बहाल होने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क सुविधा नहीं होने के कारण ग्रामीणों को जरूरी सामान लाने-ले जाने के साथ अन्य कार्यों के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सड़क बहाली का कार्य जल्द शुरू करना चाहिए। यदि शीघ्र प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ग्रामीणों के हित में जनआंदोलन शुरू करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed