{"_id":"6a77272b548c76137508c40d","slug":"sfi-protests-against-fee-hike-kullu-news-c-89-1-klu1002-183634-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फीस वृद्धि के खिलाफ एसएफआई ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार कॉलेज के प्राचार्य के माध्यम से सीएम को भेजा मांगपत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। एसएफआई की बंजार इकाई ने शनिवार को राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय बंजार परिसर में फीस वृद्धि और लंबे समय से रिक्त पड़े पदों के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई अध्यक्ष साहिल ने की, जबकि संचालन सचिव हेमलता ने किया।
हिरोशिमा दिवस के अवसर पर एसएफआई कार्यकर्ताओं ने हिरोशिमा और नागासाकी परमाणु हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान विश्व शांति और एकजुटता का संदेश देने के लिए मानव शृंखला भी बनाई गई। कार्यकर्ताओं ने युद्ध और साम्राज्यवादी नीतियों की निंदा करते हुए कहा कि युद्धों का सबसे अधिक खामियाजा आम जनता, मजदूरों और छात्रों को भुगतना पड़ता है।
एसएफआई ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय और प्रदेश सरकार पर सामान्य फीस, परीक्षा शुल्क, छात्रावास, पुनर्मूल्यांकन, डिग्री और माइग्रेशन शुल्क में 25 से 200 प्रतिशत तक वृद्धि करने का आरोप लगाया। संगठन ने फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद कॉलेज प्राचार्य आरके सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मांगपत्र भेजा गया। इसमें बंजार कॉलेज में लंबे समय से रिक्त पड़े प्राध्यापकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों के पदों को जल्द भरने की मांग की गई। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई और रिक्त पदों को शीघ्र नहीं भरा गया तो संगठन उग्र आंदोलन शुरू करेगा। संवाद