सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhalyani defeated Naina Seri, Burua defeated Bagianda

Kullu News: भल्याणी ने नैना सेरी, बुरूआ ने बगियांदा को हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Bhalyani defeated Naina Seri, Burua defeated Bagianda
विज्ञापन
ढालपुर में खेली जा रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा का रोमांच बढ़ता जा रहा है। कुल्लू जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से ढालपुर में आयोजित स्पर्धा में मंगलवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच वीसीसी भल्याणी और नैना सेरी के बीच हुआ। इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीसीसी भल्याणी ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 176 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैना सेरी की टीम 19.4 ओवर में 144 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। वीसीसी भल्याणी ने मैच 32 रनों से मैच जीता।
दूसरा मैच बुरूआ इलेवन और जेडी बगियांदा के बीच हुआ। इसमें बुरूआ इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 134 रन बनाए। लक्ष्य क्ज्ञ पीछा करते हुए जेडी बगियांदा ने नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। ऐसे में बुरूआ इलेवन ने मैच नौ रनों से जीता। जिला स्तरीय क्रिकेट स्पर्धा के अगले दौर में जीत के साथ बुरूआ इलेवन और वीसीसी भल्याणी ने अपनी जगह सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed