फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bhuntar emerges as winner in men and women boxing events

Kullu News: महिला और पुरुष मुक्केबाजी स्पर्धा में भुंतर बना विजेता

Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Bhuntar emerges as winner in men and women boxing events
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा में आयोजित ग्रामीण मुक्केबाजी प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हुआ। कार्यक्रम में उपायुक्त कुल्लू डॉ. अमित कुमार शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेताओं एवं उपविजेताओं को पदक और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे गुणों का भी विकास करते हैं। उन्होंने कुल्लू के युवाओं को नशामुक्त जीवन अपनाने और खेलों से जुड़कर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

महिला वर्ग की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में भुंतर विजेता और कुल्लू उपविजेता रहा। पुरुष वर्ग में भी भुंतर ने विजेता की ट्रॉफी पर कब्जा किया और कुल्लू उपविजेता बना। जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने कहा कि दशहरा में ग्रामीण मुक्केबाजी प्रतियोगिता पुरुष और महिला दोनों वर्गों में करवाई गई। इस प्रतियोगिता में कुल 80 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। इस दौरान मुक्केबाजी संघ कुल्लू के अध्यक्ष किशन ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed