फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP took out a Tiranga Yatra in Kullu.

Kullu News: कुल्लू में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 11:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
BJP took out a Tiranga Yatra in Kullu.
कुल्लू में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में झंडा लेकर रैली निकालते भाजपा के कार्यकर्ता।-संवाद
कुल्लू। स्वतंत्रता दिवस से पूर्व कुल्लू में भाजपा और उससे जुड़े विभिन्न संगठनों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। तिरंगा यात्रा ढालपुर के प्रदर्शनी मैदान से काॅलेज गेट तक निकाली गई। इस दौरान हाथों में तिरंगा लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता और राष्ट्रभक्ति से जुड़े नारों से माहौल भक्तिमय नजर आया। कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को देश की एकता और अखंडता का संदेश भी दिया गया। भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य विशेष रूप से युवाओं में देशप्रेम और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
विज्ञापन

नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से युवाओं को देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करना भी प्रमुख उद्देश्य है। देश को आजादी दिलाने के लिए लाखों लोगों ने अपना बलिदान दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के उन शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed