फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Tiranga Yatra taken out from Katrain to Patlikuhal.

Kullu News: कटराईं से पतलीकूहल तक निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 13 Aug 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out from Katrain to Patlikuhal.
कुल्लू में तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में झंडा लेकर रैली निकालते भाजपा के कार्यकर्ता।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा मनाली एवं नग्गर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा कटराईं चौक से शुरू होकर पतलीकूहल बाजार तक पहुंची। इसमें भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर भारत माता की जय के नारे लगाए। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों ने देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत किया है। हर हाथ में लहराता तिरंगा और हर दिल में देशभक्ति का जज्बा इसका जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम जनता से ऐसे अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed