{"_id":"6a7e08b28df86452c70bdb17","slug":"soldiers-enthusiasm-on-display-during-the-full-dress-rehearsal-kullu-news-c-89-1-ssml1013-184029-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: फुल ड्रेस रिहर्सल में दिखा जवानों का जोश
विज्ञापन
कुल्लू के ढालपुर में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर परेड़ की फूल ड्रैस रिहर्सल करते पुलिस के
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। ढालपुर मैदान में 15 अगस्त को होने वाले जिला स्तरीय समारोह को लेकर वीरवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस, होमगार्ड, आईटीबीपी, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड और एनएसएस के स्वयंसेवी समेत विभिन्न टुकड़ियों के जवानों ने परेड का अभ्यास किया।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान एसपी कुल्लू अभिषेक एस ने परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों को परेड के दौरान अनुशासन, कदमताल और तालमेल को लेकर जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं तथा जिले में सुरक्षा व्यवस्था को भी बढ़ाया गया है।
रिहर्सल के दौरान विभिन्न टुकड़ियों के जवानों ने पूरे अनुशासन और तालमेल के साथ कदमताल करते हुए परेड का अभ्यास किया। समारोह के दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों को लेकर भी व्यवस्थाओं को परखा गया। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संवाद