{"_id":"69ee499eec403b12e60acaa9","slug":"bros-fight-continues-manali-kaza-road-to-be-restored-by-may-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174821-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बीआरओ की जंग जारी, मई तक बहाल होगा मनाली-काजा मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बीआरओ की जंग जारी, मई तक बहाल होगा मनाली-काजा मार्ग
विज्ञापन
मनाली-ग्रांफू-काजा सड़क बहाली में जुटी मशीनरी। -जागरूक पाठक
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। मनाली-ग्रांफू-काजा सड़क की बहाली ने रफ्तार पकड़ ली है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की देखरेख में सड़क को बहाल करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। उम्मीद है कि मई के पहले सप्ताह तक स्पीति का लाहौल घाटी से सड़क संपर्क बहाल हो जाएगा।
मनाली की ओर से कार्य कर रही धारीवाल कंस्ट्रक्शन कंपनी ने अपने हिस्से में आने वाले लगभग 38 किलोमीटर क्षेत्र से बर्फ हटाने का काम पूरा कर लिया है। कंपनी ने ग्रांफू से छोटा दड़ा तक सड़क को साफ कर यातायात के लिए तैयार कर दिया है। अब मशीनें कुंजम दर्रा से छोटा दड़ा की ओर आगे बढ़ चुकी हैं।
कंपनी के जनसंपर्क अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि उनके हिस्से का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे हिस्से में कार्यरत कंपनी की ओर से सड़क बहाली का काम अभी जारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों ओर से कार्य पूर्ण होने के बाद जल्द ही सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
करीब 205 किलोमीटर लंबी समदो-कुंजम-ग्रांफू सड़क के चौड़ीकरण का कार्य भी साथ-साथ चल रहा है, जिससे भविष्य में आवागमन और अधिक सुगम होगा।
वहीं, विधायक अनुराधा राणा ने बीआरओ अधिकारियों को सड़क बहाली कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सड़क खुलने से न केवल स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी, बल्कि स्पीति घाटी में पर्यटन गतिविधियां भी रफ्तार पकड़ेंगी।
Trending Videos