सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Candidates upset over delay in JBT recruitment

Kullu News: जेबीटी भर्ती में देरी पर अभ्यर्थियों में नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 18 Jun 2026 10:22 AM IST
विज्ञापन
Candidates upset over delay in JBT recruitment
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग द्वारा आयोजित जेबीटी पोस्ट कोड 25004 भर्ती प्रक्रिया में दस्तावेज सत्यापन में हो रही देरी को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी जताई है।

अभ्यर्थी पवन, यश, हेम राज, साहिल, विजय और नवीन का कहना है कि स्क्रीनिंग परीक्षा का परिणाम घोषित हुए काफी समय बीत जाने के बावजूद अभी तक दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीटी प्रणाली को भर्ती प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से लागू किया गया था लेकिन मौजूदा स्थिति इसके विपरीत दिखाई दे रही है। उनका आरोप है कि भर्ती प्रक्रिया में लगातार हो रही देरी से युवाओं के धैर्य की परीक्षा ली जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने सरकार और आयोग से जेबीटी पोस्ट कोड 25004 का दस्तावेज़ सत्यापन शीघ्र आयोजित कर अंतिम परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों को जल्द नियुक्ति देने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे एक ओर युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी भी दूर हो सकेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed