सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Yoga is not just exercise, but the foundation of a lifestyle: Ashwani

योग व्यायाम नहीं, जीवनशैली का आधार : अश्वनी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 03:30 PM IST
विज्ञापन
Yoga is not just exercise, but the foundation of a lifestyle: Ashwani
विज्ञापन
कुल्लू। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली का आधार है। इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाना समय की आवश्यकता है। यह बात अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम 21 जून को सुबह 6:30 बजे ढालपुर स्थित रथ मैदान में आयोजित किया जाएगा। इसमें विधायक सुंदर सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहेंगे।

योग दिवस का आयोजन जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जाएगा। सुचारु संचालन के लिए एक दिन पूर्व ही ढालपुर मैदान में आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी जाएंगी। मैदान में दरी-पट्टी सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने बच्चों, युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी वर्गों से स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने तथा बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर योगाभ्यास करने की अपील की। इस दौरान जिला आयुष अस्पताल प्रभारी डॉ. मनुबाला आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed