{"_id":"6a33d8e8204c5ed64f0e9ba4","slug":"elderly-people-informed-about-their-rights-in-bhuntar-and-manali-kullu-news-c-89-1-ssml1015-179178-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: भुंतर और मनाली में बुजुर्गों को बताए अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: भुंतर और मनाली में बुजुर्गों को बताए अधिकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अदालत की खबर
कुल्लू। विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू ने डे-केयर सेंटर भुंतर तथा सहारा वृद्धाश्रम क्लाथ (मनाली) में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्ध कानूनी संरक्षण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुल्लू के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल तिवारी ने दी।
उन्होंने बताया कि जागरूकता योजना-2025 के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में वरिष्ठ नागरिकों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण एवं कल्याण अधिनियम, 2007, विभिन्न पेंशन योजनाओं, स्वास्थ्य सुविधाओं, बीमा कवरेज, दिव्यांग एवं विधवा सहायता योजनाओं तथा आयुष्मान भारत योजना के लाभों के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया।
इसके अलावा प्रतिभागियों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति भी जागरूक किया गया। उन्हें ओटीपी साझा करने के जोखिम, ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी ई-केवाईसी कॉल, डिजिटल बैंकिंग से जुड़े सुरक्षा उपायों तथा आर्थिक शोषण से बचने के तरीकों की जानकारी दी गई। प्राधिकरण ने वरिष्ठ नागरिकों से किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत संबंधित अधिकारियों और कानूनी सहायता संस्थाओं से संपर्क करने का आह्वान किया।