सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Vaibhavi-Abhisheka I in Malayalam language translation

Kullu News: मलयालम भाषा के अनुवाद में वैभवी-अभिषेक प्रथम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 04:06 PM IST
विज्ञापन
Vaibhavi-Abhisheka I in Malayalam language translation
विज्ञापन
गडसा विद्यालय में एक भारत श्रेष्ठ भारत पर कार्यक्रम किया आयोजित

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गडसा में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसका विषय मलयालम भाषा के मूल वाक्य तथा शब्द और उनका हिमाचली बोलियों में अनुवाद रहा। यह कार्यक्रम वीरवार को सदन वार आयोजित किया गया। इसमें कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के आधार पर प्रतियोगिता करवाई। कलाम सदन, भगत सिंह सदन, सरोजिनी सदन और लक्ष्मीबाई सदन के कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
कनिष्ठ वर्ग में भगत सिंह सदन से वैभवी प्रथम, कलाम सदन से सारिका द्वितीय तथा सरोजिनी सदन से अक्षरा तृतीय स्थान पर रहीं। इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग में कलाम सदन से अभिषेक प्रथम, भगत सिंह सदन से नेहा तथा लक्ष्मीबाई सदन से टारना द्वितीय तथा सरोजिनी सदन से तनु तृतीय स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य अनीता शर्मा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ-साथ प्रतिस्पर्धा की भावना भी बढ़ती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में आयोजित प्रतियोगिता में उत्साह दिखाया। कार्यक्रम समन्वयक धनीराम कौशल, राकेश शर्मा, रजनीश शर्मा, शिल्पा शर्मा, निर्णायक मंडल में अमित डोगरा, किशन लाल तथा सुचेता शामिल रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed