{"_id":"6a33cc6ba1518b228004f3c1","slug":"state-government-taking-credit-for-central-schemes-ravi-thakur-kullu-news-c-89-1-ssml1012-179154-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र की योजनाओं का श्रेय ले रही प्रदेश सरकार : रवि ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र की योजनाओं का श्रेय ले रही प्रदेश सरकार : रवि ठाकुर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केलांग/उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में इन दिनों संगठनात्मक बैठकें हो रही हैं। इसके जरिए भाजपा नेताओं ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठक में मंडी संसदीय क्षेत्र के पूर्णकालिक विस्तारक एवं संगठन महामंत्री सुरेश शर्मा तथा पूर्व विधायक रवि ठाकुर ने भाग लिया।
रवि ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाहौल-स्पीति में सड़क, सीवरेज और अन्य आधारभूत विकास कार्यों के लिए व्यापक आर्थिक सहयोग दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार इन योजनाओं का श्रेय लेने का प्रयास कर जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने जिले में गैस तथा पेट्रोल-डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में आ रही समस्याओं पर भी चिंता व्यक्त की।
सुरेश शर्मा ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाया जाए। केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाए। इस दौरान जिला महामंत्री संजय कटोच, मंडल अध्यक्ष डेम्दुल गटुक, एसटी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बौद्ध, जिला महामंत्री राकेश कुमार मौजूद रहे। संवाद