{"_id":"6a55247ee9852bcbfd064c3f","slug":"congress-faces-a-siege-in-its-strongholds-ahead-of-the-electoral-battle-kullu-news-c-89-1-klu1002-181317-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चुनावी रण से पहले कांग्रेस की पंचायतों में घेराबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चुनावी रण से पहले कांग्रेस की पंचायतों में घेराबंदी
विज्ञापन
कुल्लू में कांग्रेस पार्टी की बैठक में भाग लेते कार्यकर्ता।-संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस संगठन को पंचायत स्तर तक मजबूत किया जाएगा। प्रत्येक पंचायत में पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी, ताकि बूथ स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो सके। यह निर्णय सोमवार को कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक में लिया गया।
स्थानीय विधायक सुंदर सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन और संगठन को जमीनी स्तर पर अधिक सशक्त बनाने पर चर्चा हुई। विधायक ने कहा कि पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति से संगठन को गांव-गांव तक मजबूती मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को मजबूत करने तथा पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। साथ ही प्रदेश सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी हित में सक्रिय भूमिका निभाने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। बैठक को जिला परिषद बरशैणी वार्ड के सदस्य प्रवीण ठाकुर तथा कुल्लू विधानसभा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजीवधर, महासचिव संजय गुप्ता, रहमत चौहान, मुकेश महंत, मिश्रा देवी, हेमा शर्मा, भगवान दास आदि मौजूद रहे। संवाद