फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   'Red signal' for Sainj roads ahead of apple season

Kullu News: सेब सीजन के लिए सैंज की सड़कों का रेड सिग्नल

Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
'Red signal' for Sainj roads ahead of apple season
अ​भियान---सेब सीजन शुरू हाेने में ​कुछ ही समय बाकी है। लेकिन जिला के सैंज कई सड़के अभी बंद पड़ी
सैंज (कुल्लू)। घाटी में सेब सीजन शुरू होने वाला है। अभी दर्जनों सड़कों की हालत खराब बनी हुई है। बागवानों को चिंता सताने लगी है कि सेब को मंडियों तक कैसे पहुंचाया जाए। वर्ष 2025 की आपदा के दौरान भी सेब और अन्य फसल बगीचों में खराब हो गई थीं। बागवानों का कहना है कि अगर सड़कों को नहीं सुधारा गया तो उन्हें इस बार भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है। बागवानों गेहर सिंह, हरि सिंह, नंद राम और प्रीतम सिंह आदि ने कहा कि 2025 में किसानों और बागवानों को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

रैला देउरी, दुशाहड़, शांघड़, शैंशर, घाट, परगाणु और फगला जैसी प्रमुख सड़कों की हालत खराब है। थोड़ी सी बारिश होते ही ये मार्ग भूस्खलन और दलदल की चपेट में आ जाते हैं। उसके बाद आवाजाही बंद हो जाती है। ऐसे में सेब और अन्य फसलों को मंडियों तक पहुंचाना चुनौती होगा। पार्वती परियोजना की डैम साइट के पास लगातार हो रहे भूस्खलन से भी घाटी की छह पंचायतों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। सैंज घाटी में 16 पंचायतें हैं। इन तमाम पंचायत क्षेत्रों की सड़कों की दशा ठीक नहीं है। किसान-बागवान फल और सब्जी उत्पाद को टकोली, भुंतर और बंदरोल सब्जी मंडियों में लेकर जाते हैं। विभाग और प्रशासन को जल्द सड़कों की हालत सुधारनी चाहिए।
विज्ञापन

....
वर्ष 2025 में सिउंड-रैला सड़क चार महीने बंद हो गई थी। इसके चलते सारा सेब बगीचे में ही सड़ गया था। हमें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। इस बार भी इसका डर सता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-लिखत राम नेगी, निवासी रैला
...
पिछले की आपदा में घाटी के सभी मार्ग बंद हो गए थे। इस कारण किसानों और बागवानों को नुकसान हुआ था। इस वर्ष इस तरह का नुकसान न हो विभाग को समय रहते कदम उठाना चाहिए।
-कमल ठाकुर, निवासी बनोगी
000
पक्ष विभागीय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed