पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Consecration of the Dev Sahunag temple in Manhara.

Kullu News: मनहरा में की देव साहूनाग के मंदिर की प्रतिष्ठा

Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Consecration of the Dev Sahunag temple in Manhara.
सैंज के शैशर कोठी के मनहरा गांव में देवता साहूनाग के भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा।-संवाद
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की शैंशर कोठी के मनहरा गांव में देवता साहूनाग के भव्य मंदिर की प्रतिष्ठा रविवार को विधिविधान के साथ संपन्न हुई। मंदिर की प्रतिष्ठा शनिवार से शुरू हुई थी, जो रविवार को देव परंपराओं के अनुसार पूर्ण हुई। प्रतिष्ठा समारोह में घाटी के विभिन्न देवी-देवताओं के साथ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रतिष्ठा समारोह में मनु ऋषि शैंशर, माता शतरूपा मैल, जगथम ऋषि और कशु नारायण अपने-अपने हारियानों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप पर पहुंचे, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा।
विज्ञापन

देवता साहूनाग के कारदार बलवीर सिंह नेगी ने बताया कि प्रतिष्ठा समारोह सभी धार्मिक परंपराओं और विधिविधान के अनुसार आयोजित किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया। समारोह में एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, जिला परिषद के पूर्व सदस्य हितेश्वर सिंह, कांग्रेस के बंजार ब्लॉक अध्यक्ष मोहर सिंह, गिरधारी लाल आदि ने भी उपस्थिति दर्ज कराई। देव समाज से जुड़े टेक राम, हीरा सिंह, राम चंद, पूर्ण चंद, नरेश, दीप चंद, कालू राम, नारायण सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed