पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Public resentment over rave parties in Parvati Valley.

Kullu News: पार्वती घाटी में रेव पार्टियों पर लोगों में नाराजगी

Sun, 28 Jun 2026 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Public resentment over rave parties in Parvati Valley.
कुल्लू। पार्वती घाटी में पिछले सप्ताह आयोजित कथित रेव पार्टी के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से स्वत: संज्ञान लेने के बाद शासन और प्रशासन में हलचल मच गई है। मामले को लेकर आम लोगों के साथ-साथ प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में भी व्यापक चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने मामले में जिले के तीन अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उनके तबादले के निर्देश दिए हैं। पार्वती घाटी में इस तरह की कथित रेव पार्टियों के आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में भी नाराजगी है। उनका कहना है कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी के साथ-साथ घाटी की देव संस्कृति और स्थानीय परंपराओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार जहां नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाकर इसके उन्मूलन का संकल्प ले रही है, वहीं रेव पार्टियों के आयोजन से सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। पार्वती घाटी पहले ही नशे की तस्करी को लेकर चर्चा में रही है। सरकार, नारकोटिक्स विभाग और पुलिस की कार्रवाई से इस पर काफी हद तक अंकुश लगा है। मलाणा सहित कई क्षेत्रों में भांग की अवैध खेती भी पहले की तुलना में काफी कम हुई है। पार्वती घाटी में वर्षों से पर्यटकों के लापता होने की घटनाएं भी चिंता का विषय रही हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वर्ष 1991 से 2023 के बीच 19 विदेशी नागरिक लापता हुए। वर्ष 2011 से 2023 के बीच 20 देशी और विदेशी पर्यटकों के लापता होने के मामले दर्ज हैं। इनमें से कई मामलों में अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल्लू विस क्षेत्र से वर्ष 2022 में भाजपा प्रत्याशी रहे नरोत्तम ठाकुर ने आरोप लगाया कि पार्वती घाटी में रेव पार्टियों का आयोजन सरकार और प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है। उनके अनुसार, रेव पार्टियों से नशे का कारोबार और अपराध बढ़ने की आशंका रहती है। उन्होंने सरकार से इस तरह के आयोजनों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed