{"_id":"6a415e0f80f103fea4036cb5","slug":"water-level-of-dhondal-nala-rises-road-closed-kullu-news-c-89-1-ssml1015-180052-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: धोंदल नाले का बढ़ा जल स्तर, सड़क हो गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: धोंदल नाले का बढ़ा जल स्तर, सड़क हो गई बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में गर्मी बढ़ने के साथ ही नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने लगा है। मयाड़ घाटी के धोंदल नाले में बीते शनिवार को पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि उदयपुर से मयाड़ घाटी को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। यात्रियों के वाहन नाले को आर-पार नहीं कर पाए। शनिवार शाम पानी का बहाव इतना था कि ह्यूम पाइप से निकासी नहीं हो पाई और सड़क आवाजाही के लिए बंद हो गई। इससे खंजर, छालिंग, उड़गोस, तिंगरेट और चंगुट जाने वाले यात्रियों को उदयपुर लौटना पड़ा।
विभाग के चिनाब मंडल उदयपुर के अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि नालों का जलस्तर बढ़ना सामान्य है। धोंदल नाले में पानी बढ़ने से ह्यूम पाइप अवरुद्ध हो गए थे। दो मशीनें मौके पर भेजी गईं और सड़क को बहाल किया। धोंदल नाले में पहले से छह ह्यूम पाइप बिछा रखे हैं, लेकिन इन दिनों घाटी में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है।
...
2.5 करोड़ मंजूर, वैकल्पिक स्थान पर बनेगा पुल
धोंदल नाले की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 60 मीटर लंबे बैली ब्रिज का प्रस्ताव तैयार है। इसके लिए 2.5 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। पुल की ड्राइंग तैयार होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। विभाग मानसून से पहले सभी संवेदनशील नालों पर नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
0000