पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Water from the Chenab flowing over the Jobrang Bridge due to rising water levels.

Kullu News: जलस्तर बढ़ने पर जोबरंग पुल से गुजर रहा चिनाब का पानी

Mon, 29 Jun 2026 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Water from the Chenab flowing over the Jobrang Bridge due to rising water levels.
jobrang पुल।
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। घाटी में गर्मी के कारण नदी-नालों का जलस्तर बढ़ रहा है। चिनाब पर बने जोबरंग पुल पर नदी का पानी पहुंच रहा है। पानी पुल के ऊपर से गुजर रहा है। जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा या जोबरंग पुल के साथ लगते जाहलमा नाले में बाढ़ आई तो स्थिति भयानक हो सकती है।
विज्ञापन

पहले भी जाहलमा नाले में बाढ़ आने के बाद चिनाब नदी का मार्ग संकरा हो गया था। बाढ़ के कारण नदी में गाद भर गई थी और बहाव रुकने से झील बन गई। इससे नदी का पानी जोबरंग पुल तक पहुंच रहा था। इसे देखते हुए जोबरंग पंचायत के लोगों की मांग पर राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क का निर्माण शुरू हुआ है। अभी इस सड़क का कार्य पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

बीते शनिवार को पुल पर नदी का पानी आने से जोबरंग पंचायत के लोगों की धड़कनें बढ़ गईं। यह पुल जोबरंग पंचायत के जोबरंग, रापे और राशेल गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों की तमाम नगदी फसलें इसी पुल से होकर मंडियों तक जाती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चिनाब नदी पर बने इस पुल को नुकसान हुआ तो उनके समक्ष बड़ी समस्या खड़ी हो जाएगी। इन हालातों को देखते हुए जोबरंग पंचायत के लोगों की निगाहें अब राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क के जल्द तैयार होने पर टिकी हैं। इससे वे आपातकालीन स्थिति में नगदी फसलों को मंडियों तक पहुंचा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........................
दो करोड़ रुपये की लागत से बन रही 3.5 किमी लंबी राशेल-लिंगर वैकल्पिक सड़क का कार्य अंतिम चरण में है। अभी रॉक कटिंग का 35 से 40 मीटर कार्य शेष बचा है। लक्ष्य है कि परिस्थितियां अनुकूल रहने पर इस सड़क को 15 जुलाई तक तैयार कर लिया जाएगा।
-अश्वनी कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी चिनाब मंडल उदयपुर
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed