फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   CT scan facility free of cost for TB patients: CMO

क्षय रोगियाें के लिए सीटी स्कैन की सुविधा निशुल्क : सीएमओ

Mon, 10 Aug 2026 11:16 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
CT scan facility free of cost for TB patients: CMO
कुल्लू। टीबी मुक्त भारत सरकार का महत्वपूर्ण फ्लैगशिप कार्यक्रम है। टीबी मुक्त भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए सभी विभागों को मिलकर प्रयास करने होंगे। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने सोमवार को टीबी मुक्त भारत की जिला स्तरीय समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही।
विज्ञापन

बैठक में बताया गया कि निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपचार की पूरी अवधि के दौरान प्रतिमाह 500 रुपये की पोषण सहायता दी जाती है। इसके अलावा क्षय रोगियों का उपचार खर्च कम करने के लिए उन्हें निशुल्क सीटी स्कैन और एमआरआई की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
विज्ञापन

सीएमओ ने जिला आयुष अधिकारी से आयुष अस्पतालों और वेलनेस केंद्रों में आने वाले मरीजों की लक्षणों के आधार पर जांच के लिए रेफरल बढ़ाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि रेफरल की संख्या पांच प्रतिशत तक बढ़ाई जाए, ताकि समय पर टीबी की पहचान कर अधिक से अधिक मरीजों को उपचार का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पंचायती राज विभाग से भी अधिक से अधिक पंचायत प्रतिनिधियों को टीबी मुक्त भारत अभियान से जोड़ने का आग्रह किया, ताकि पंचायतों को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम किया जा सके। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में टीबी मरीजों के उपचार की सुचारु व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed