{"_id":"6a7a0ebf511c29c90508dc14","slug":"silence-in-solang-nala-the-buzz-is-gone-from-rohtang-kullu-news-c-89-1-ssml1014-183788-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सोलंगनाला में सन्नाटा, रोहतांग से रौनक गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सोलंगनाला में सन्नाटा, रोहतांग से रौनक गायब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली। बरसात और खराब मौसम का असर मनाली के पर्यटन कारोबार पर पड़ रहा है। पर्यटकों से गुलजार रहने वाला सोलंगनाला सुनसान नजर आ रहा है। रोहतांग में भी पर्यटकों की संख्या कम है। अगले दो दिन भारी बारिश के अलर्ट के चलते पर्यटकों ने मनाली से दूरी बना ली है।
ग्रीन टैक्स बैरियर के आंकड़ों के अनुसार इन दिनों मनाली में रोजाना करीब 200 से 300 पर्यटक वाहन ही पहुंच रहे हैं। पर्यटन सीजन में यह संख्या काफी अधिक रहती थी। वोल्वो बसों की संख्या भी घट गई है। पहले रोजाना करीब 50 वोल्वो बसें मनाली पहुंच रही थीं, जबकि अब इनकी संख्या घटकर 25 से 30 रह गई है।
पर्यटकों की संख्या कम होने से सोलंगनाला, रोहतांग, सिस्सू, अटल टनल और मनाली के कारोबारियों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। कारोबारी अब वीकेंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद लगाए बैठे हैं। कारोबारी तेज राम, सेस राम, चमन लाल ने कहा कि बरसात के कारण कारोबार फीका चल रहा है। कारोबारी दीन दयाल ने कहा कि पिछले साल की तुलना में इस वर्ष बरसात में कारोबार बेहतर रहा लेकिन दो दिनों से भारी बारिश के अलर्ट के कारण पर्यटकों की संख्या कम हुई है। पर्यटकों की कमी का असर होटल, टैक्सी, वोल्वो बस और पर्यटन से जुड़े अन्य कारोबार पर भी पड़ रहा है। संवाद