फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Siddharth and Nikita emerge as winners in table tennis.

Kullu News: टेबल टेनिस में सिद्धार्थ और निकिता विजेता

Mon, 10 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Siddharth and Nikita emerge as winners in table tennis.
राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमखम दिखाती ​खिलाड़ी। -संवाद
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू के शारीरिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को टेबल टेनिस प्रतियोगिता करवाई। यह प्रतियोगिता पुरुष और महिला वर्ग में करवाई गई। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रो. जय प्रकाश विशेष तौर पर उपस्थित रहे। पुरुष वर्ग की प्रतियोगिता नॉकआउट आधार पर की गई। इसमें खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।
विज्ञापन

पहला मुकाबला कमलेश और जिनेश के बीच हुआ। शानदार प्रदर्शन करते हुए कमलेश ने जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला गगन और विक्रांत के बीच खेला गया। इसमें विक्रांत विजेता रहे। तीसरे मुकाबले में सिद्धार्थ और आर्यन आमने-सामने रहे, जिसमें सिद्धार्थ ने जीत हासिल की। पहला सेमीफाइनल कमलेश और विक्रांत के बीच हुआ।
विज्ञापन

इसमें कमलेश विजेता रहे। दूसरा सेमीफाइनल सिद्धार्थ और आर्यन के बीच हुआ, जिसमें सिद्धार्थ ने बाजी मारी। फाइनल मुकाबला सिद्धार्थ और कमलेश के बीच खेला गया। इसमें सिद्धार्थ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग का पहला मैच निकिता और दीक्षा के बीच हुआ जिसमें निकिता ने जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में पूजा और मिंगमेल्हामु आमने-सामने रहीं। इस मुकाबले में मिंगमेल्हामु ने जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला निकिता और मिंगमेल्हामु के बीच खेला गया। इसमें निकिता ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed