फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deities Banshira and Janju Narayan met.

Kullu News: देवता बनशीरा और जंजू नारायण ने किया मिलन

Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Deities Banshira and Janju Narayan met.
सैंज घाटी की ग्राम पंचायत कनौन में शाढ़नू मेलें में देवमिलन करते देवता।-संवाद
लारजी (कुल्लू)। सैंज घाटी के कनौन गांव में देवता बनशीरा के सम्मान में शाढ़नू मेला मनाया गया। इसमें चनौन के देवता जंजू नारायण लाव-लश्कर के साथ पहुंचे। कनौन पहुंचने पर देवता का फूल-मालाओं से स्वागत हुआ। इसके उपरांत देव मिलन की परंपरा को भी निभाया गया। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। कारदार प्रेम सिंह ने बताया कि देवता बनशीरा ने मेहमान देवता बुलाने का आदेश दिया था। आदेश का पालन करते हुए कारकूनों और हारियानों ने देवता जंजू नारायण को निमंत्रण भेजा। निमंत्रण पर हामी भरते हुए देवता जंजू नारायण मेले में आए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दोनों देवताओं ने रविवार को देव मिलन और शाढ़नू मेले की रस्मों को निभाया। देवताओं के साथ हारियानों, कारकूनों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक वेशभूषा (चोला टोपा, कलगी पहनकर) में कुल्लवी नाटी डाली। यह नाटी मेले का आकर्षण रही। मेले में सुबह से शाम तक सैकड़ों हारियानों और श्रद्धालुओं ने आराध्य देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान देवता जंजू नारायण के कारदार भीमे राम, गूर मोहर सिंह, पुजारी कुर्मी राम, भंडारी नोक सिंह आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed