फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deliberations held on the management and control of stray dogs.

Kullu News: लावारिस कुत्तों के प्रबंधन, नियंत्रण पर किया मंथन

Wed, 29 Jul 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Deliberations held on the management and control of stray dogs.
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में लावारिस कुत्तों की बढ़ती संख्या और उससे उत्पन्न समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को केलांग में उपायुक्त किरण भड़ाना की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुरूप लावारिस कुत्तों के प्रभावी प्रबंधन और नियंत्रण की रणनीति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

उपायुक्त किरण भड़ाना ने बताया कि जिले के सभी सरकारी और निजी संस्थानों में नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये अधिकारी अपने-अपने संस्थानों में लावारिस कुत्तों की आवाजाही पर निगरानी रखेंगे और हर माह जिला समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे। उन्होंने पंचायत सचिवों को पंचायत क्षेत्रों में स्ट्रीट डॉग फीडिंग जोन चिह्नित करने के निर्देश दिए। साथ ही लावारिस कुत्तों को भोजन कराने वाले लोगों का रिकॉर्ड भी तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

उपायुक्त ने पशुपालन विभाग को लाहौल मंडल में प्राथमिकता के आधार पर लावारिस कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण अभियान शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम केलांग कुनिका एकर्स, परियोजना अधिकारी आईटीडीपी अश्वनी कुमार, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुदर्शन लाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed