बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   manali road project kullu manali left bank road five crore approved

Manali Road News: कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग पर खर्च होंगे पांच करोड़, ओल्ड मनाली-गौशाल सड़क के लिए भी तीन करोड़ मंजूर

Ankesh Dogra Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:14 AM IST
manali road project kullu manali left bank road five crore approved
पर्यटन नगरी मनाली की सड़कों को बेहतर बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग के सुधार के लिए पांच करोड़ रुपये तथा ओल्ड मनाली-गौशाल सड़क की मरम्मत के लिए तीन करोड़ रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अक्टूबर से पहले मनाली क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कों को दुरुस्त कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराई जाए। बुधवार सुबह सर्किट हाउस मनाली में आयोजित जनसमस्या निवारण कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान पर्यटन कारोबारियों ने कुल्लू-मनाली वामतट मार्ग की जर्जर स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क की खराब हालत के कारण पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे पर्यटन कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। ओल्ड मनाली से पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने भी मंत्री के समक्ष कई मांगें रखीं। उन्होंने ओल्ड मनाली में निर्माणाधीन पुल का कार्य तेजी से पूरा करने, गौशाल सड़क की शीघ्र मरम्मत तथा लंबे समय से लंबित मनाली बाईपास परियोजना को जल्द पूरा करने का आग्रह किया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी लंबित परियोजनाओं में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि बरसात का मौसम समाप्त होते ही सड़क सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं ताकि पर्यटन सीजन के दौरान लोगों को बेहतर और सुरक्षित सड़क सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन नगरी मनाली के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। स्वीकृत बजट के तहत सड़कों के निर्माण और मरम्मत कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों को भी बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Meerut: एआईएमआईएम नेता ने कांवड़ यात्रा पर की टिप्पणी, वीडियो वायरल, अखिल भारतीय हिंदू संगठन के अध्यक्ष सचिन सिरोही ने की कार्रवाई की मांग

29 Jul 2026

Meerut: करंट रोकने के लिए खंभों पर लगाए हार्ड प्लास्टिक के कवर, कांवड़ यात्रा की तैयारी पूरी, विद्युत सुरक्षा के लिए लागू की नई तकनीक

29 Jul 2026

Meerut: कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां तेज, कांवड़ मार्गों पर सफाई और प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त

28 Jul 2026

Meerut: 16 करोड़ खर्च, फिर भी जलभराव से जूझ रहा हस्तिनापुर, प्राचीन पहचान संवारने में पर्यटन विभाग ने सड़कों पर लगाए शिलापट्ट, जल निकासी की व्यवस्था करना भूला

28 Jul 2026

Meerut: गंगा का जलस्तर बढ़ा, भीमगौड़ा से 1.19 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, खादर क्षेत्र में बढ़ी चिंता

28 Jul 2026
विज्ञापन

कानपुर: अटल चौकी के पीछे नाले में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका

28 Jul 2026

Meerut: मानसून मस्ती के रंग में रंगे ऑलमाइटी लेडीज क्लब के सदस्य

28 Jul 2026
विज्ञापन

शुक्लागंज: बासी खाना और ठंडा पानी इस मौसम में बिगाड़ सकता है सेहत

28 Jul 2026

कानपुर: चोक नाले के कारण बारिश में गिरे कच्चे-पक्के 15 मकान, 25 लोग घायल

28 Jul 2026

नोएडा सेक्टर 62 के लेबर चौक में बारिश से सड़कें तालाब में तब्दील

28 Jul 2026

नकली दवाओं के सिंडिकेट पर शिकंजा, नरेला से भारी खेप बरामद

28 Jul 2026

VIDEO: जान जोखिम में डालकर लोग पीपे वाले पुल से नदी पार करने को मजबूर

28 Jul 2026

VIDEO: दो पक्षों में चले ईंट पत्थर, पांच लोग घायल, घायलों को ले जा रही एंबुलेंस पर भी फेंके गए पत्थर

28 Jul 2026

कानपुर: नगर निगम जोनल कार्यालय में भरा बारिश का पानी

28 Jul 2026

बीडीसी की बैठक में जमकर हंगामा, बैठक स्थगित

28 Jul 2026

कानपुर: युवक ने फंदा लगा दी जान, परिजनों में मचा कोहराम

28 Jul 2026

नारनौल: रेवाड़ी-रींगस के बीच 29 जुलाई को चलेगी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन

गंगा एक्सप्रेसवे पर अरुण हुडा की गोली मारकर हत्या, गांव में मातम

28 Jul 2026

फरीदाबाद की हैंडबाल टीमें राज्य स्तर के लिए चयनित

28 Jul 2026

Srinagar: निराश्रित गोवंश की बदहाली को लेकर महिलाओं ने निकाली रैली

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

28 Jul 2026

एचसीए टूर्नामेंट: गुड़गांव की टीम ने नूंह को पांच विकेट से दी शिकस्त

28 Jul 2026

आधुनिक मैमोग्राफी मशीन से कैंसर की जांच होगी आसान

28 Jul 2026

बल्लभगढ़ जोन के अभियंता ने पार्षदों पर बदतमीजी का आरोप लगाया

28 Jul 2026

फरीदाबाद में नहीं है सीएंडडी वेस्ट निस्तारण प्लांट

28 Jul 2026

फरीदाबाद में झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

28 Jul 2026

कानपुर: जियो वाहन टैगिंग व्यवस्था ठीक से लागू नहीं, भेजे जा रहे नोटिस, व्यापारियों ने नाराजगी जताई

28 Jul 2026

कानपुर: ग्राहकों और व्यापारियों के चालान काटने का विरोध, डीसीपी ट्रैफिक को ज्ञापन सौंपा

28 Jul 2026

सुरों की सजी शाम, बुढ़ापे की लकड़ी कार्यक्रम में सुनाए गए नग्मे

28 Jul 2026

Ambikapur News: जनसुविधाओं के मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस ने निगम कार्यालय का किया घेराव

28 Jul 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed