सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Deputy Commissioner inspected the special polling station.

Kullu News: उपायुक्त ने विशेष मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner inspected the special polling station.
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग स्थित खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पंचायत चुनाव ड्यूटी में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए विशेष मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। यह केंद्र उन कर्मचारियों के लिए बनाया गया है, जो चुनाव ड्यूटी के चलते अपने मूल मतदान केंद्रों पर जाकर मतदान नहीं कर सकते।

उपायुक्त किरण भड़ाना ने वीरवार को विशेष मतदान केंद्र का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था और चुनावी प्रबंधन का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान कर रहे कर्मचारियों से बातचीत कर पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता और सुगमता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रवेश व्यवस्था, पहचान सत्यापन (आईडी वेरिफिकेशन), बैलेट पेपर वितरण, मतदान गोपनीयता, बैलेट बॉक्स सुरक्षा, लाइन प्रबंधन तथा मतदान कक्ष की व्यवस्थाओं का विस्तार से निरीक्षण किया। उन्होंने पोलिंग अधिकारियों, निर्वाचन कर्मचारियों, सुरक्षा कर्मियों और वॉच एंड वार्ड स्टाफ से चुनाव तैयारियों की जानकारी भी ली।
विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनुचित हस्तक्षेप या व्यवधान की स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने को कहा। उपायुक्त ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का सबसे महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक मतदाता का मत सुरक्षित व गोपनीय रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed