सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Your colour and form are very lovely, Shilpa Shimla Aaliye...the audience danced on this

Kullu News: रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा शिल्पा शिमले आलिये...पर झूमे दर्शक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Your colour and form are very lovely, Shilpa Shimla Aaliye...the audience danced on this
विज्ञापन
बंजार (कुल्लू)। जिलास्तरीय बंजार मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुलदीप शर्मा, नरेंद्र पहाड़िया और हितेश ने दर्शकों को खूब झूमाया। इससे पहले स्थानीय कलाकारों ने भी बेहतरीन प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया।

मेले में देव नियमों और परंपराओं का निर्वहन करने के बाद देव ऋंगा ऋषि और अन्य देवी-देवता अपने अस्थायी शिविरों से देवालय की ओर लौटेंगे। बंजार मुख्यालय में आयोजित मेले में पांच दिनों तक 20 से अधिक देवी-देवताओं ने श्रद्धालुओं को एक ही स्थान पर दर्शन दिए। श्रद्धालुओं ने रोजाना सैकड़ों की संख्या में बंजार पहुंचकर अपने आराध्य देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंतिम सांस्कृतिक संध्या में स्टार और स्थानीय कलाकारों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्थानीय कलाकार अनिल ठाकुर ने ...लोभ खिलणा जुलिये, इंदिरा लाड़ियो वाणी लहरे, अक्षय शर्मा ने एक हसीना थी एक दिवाना था, लागी निंद्रा सोणा में तेरे फाड़े गीतों से दर्शकों को नचाया। इसके अलावा नरेंद्र बरागटा ने चंद्रामणि वे दिना लो शेला मादरू, गोलू सैम ने फेर-फिरदे उछठे धारठू, दुनीचंद ने ना लोड़ी गोरी ना लोड़ी ओ काली, झुरी लोड़ी दिला बुझणू आली, पंकज सिंघानिया ने शुण बेवफा किवे दिल दुखाउ, सीआर चांदनी ने सेउआ निभू सीजना संघी बिछड़ू म्हारा से समां बांधा।
विज्ञापन
Trending Videos

नरेंद्र पहाड़िया और हितेश की जोड़ी ने चल मेरी झुरिये दुरा दुबई वाला टूर लगाणा, तू मेरी मैं तेरा मेरी सोनिये साथ निभाणा आदि गीतों से दर्शकों को झूमाया। इसके बाद स्टार कलाकार कुलदीप शर्मा ने लंवरा इन्हां छोरूआ दे समझाई आंदे जांदे सिटी मारदे, कुल्लू मनाली लागा मेला इंदिरा आंदी किबेना, जिओ लागे चुबदे आखटी रे, रोहड़ू जाणा मेरी आमिये, रंग रूप तेरा बड़ा प्यारा शिल्पा शिमले आलिये, इन्हां बड़ियां जो तुड़का लाना ओ ठेकेदारनिये, पाणी री टांकी ओ भाई रामा, गीतों से दर्शकों को नचाया।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed