{"_id":"6a81a86677f0e92dc508cc22","slug":"devotees-flocked-to-tikra-bawdi-to-listen-to-the-shiv-mahapuran-katha-kullu-news-c-89-1-ssml1013-184242-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टिकरा बावड़ी में शिव महापुराण कथा सुनने उमड़े भक्तजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टिकरा बावड़ी में शिव महापुराण कथा सुनने उमड़े भक्तजन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। शहर के साथ लगते टिकरा बावड़ी स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर में शिव महापुराण कथा सुनने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। रविवार को समापन से पहले कथावाचक डॉ. मुरलीधर महाराज ने श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा और उनके स्वरूप का वर्णन सुनाया। उन्होंने श्रद्धालुओं को राम नाम के महत्व के बारे में भी जानकारी दी।
कथा के दौरान मंदिर परिसर में भजनों की प्रस्तुतियों से माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ के भजनों पर भक्ति भाव से भाग लिया। कथा सुनने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। बाबा बालक नाथ मंदिर कमेटी के सचिव संजय शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 9 बजे से अनुष्ठान यज्ञ शुरू किया गया। दोपहर 12:30 बजे पूर्णाहुति हुई। इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद