फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Devotees flocked to the Baba Bhootnath Temple to offer the final oblation (Purnahuti).

Kullu News: बाबा भूतनाथ मंदिर में पूर्णाहुति डालने उमड़े श्रद्धालु

Sun, 16 Aug 2026 04:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 04:18 PM IST
विज्ञापन
Devotees flocked to the Baba Bhootnath Temple to offer the final oblation (Purnahuti).
कुल्लू। सावन मास के अंतिम दिन रविवार को शहर के भूतनाथ मंदिर में बाबा भूतनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। भक्तों ने बाबा भूतनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर परिसर में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। रविवार को सावन मास के समापन अवसर पर मंदिर में विशेष धार्मिक अनुष्ठान किए गए।
विज्ञापन

कन्या पूजन के बाद यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई। पूर्णाहुति के बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद बांटा गया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गुणगान किया। बाबा भूतनाथ संगम महादेव के कारदार तरुण कौंडल ने बताया कि सावन मास के अंतिम दिन रविवार को कन्या पूजन के बाद यज्ञ में पूर्णाहुति डाली गई। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed