फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Youth power must step forward in nation-building: Dhandev

राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा शक्ति : धनदेव

Sun, 16 Aug 2026 05:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 05:22 PM IST
विज्ञापन
Youth power must step forward in nation-building: Dhandev
एबीवीपी ने स्वतंत्रता दिवस पर संगोष्ठी और तिरंगा यात्रा निकाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) कुल्लू इकाई ने स्वतंत्रता दिवस पर संगोष्ठी और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इसमें एबीवीपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता अरविंद सिंह चंदेल मुख्य अतिथि और प्रांत संगठन मंत्री धनदेव ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। संगोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के वीर सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद किया गया।
इकाई अध्यक्ष ऋतिक कार्तिक ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। मुख्य अतिथि अरविंद सिंह चंदेल ने युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि धनदेव ठाकुर ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत है। इस दौरान तिरंगा यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। यात्रा कुल्लू महाविद्यालय से ढालपुर चौक होते हुए सामुदायिक भवन लोअर ढालपुर तक निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed