फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Former PM Atal remembered in Manali and Prini.

Kullu News: मनाली और प्रीणी में याद किए पूर्व पीएम अटल

Sun, 16 Aug 2026 06:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 06:24 PM IST
विज्ञापन
Former PM Atal remembered in Manali and Prini.
मनाली। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी आठवीं पुण्यतिथि पर मनाली में श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मालरोड स्थित पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। अटल के गांव प्रीणी में भी पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

अटल बिहारी वाजपेयी का मनाली के समीप प्रीणी गांव से गहरा लगाव रहा। उन्होंने यहां अपना दूसरा घर बनाया था। छुट्टियां बिताने के लिए अक्सर वह प्रीणी आते थे। गांव के पूर्व प्रधान कुंदन ने अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी यादें साझा करते हुए कहा कि राष्ट्र निर्माण में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि जब भी अटल गांव आते थे तो ग्रामीणों को कभी ऐसा महसूस नहीं होता था कि देश के प्रधानमंत्री उनके बीच आए हैं। वह आम लोगों की तरह ही ग्रामीणों से मिलते और बातचीत करते थे। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास, शहरी भाजपा अध्यक्ष अजय अबरोल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed