{"_id":"6a81b3a4ac8bcc5c9409ac68","slug":"employees-and-officers-honored-for-outstanding-work-kullu-news-c-89-1-ssml1014-184249-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए कर्मचारी, अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किए कर्मचारी, अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली। उपमंडल मनाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। पंचायत स्तर पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। मनाली स्कूल में आयोजित समारोह में एसडीएम गुंजीत सिंह चिम्मा मुख्यातिथि शामिल हुए। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
स्कूली विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। एसडीएम ने विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति में प्रत्येक विभाग और कर्मचारी की महत्वपूर्ण भूमिका है।
सभी को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए। सभी ने देश की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपना योगदान देने का संकल्प लिया। उधर, अनिला महाजन सरस्वती विद्या मंदिर मनाली में विभिन्न कक्षाओं के बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम पेश कर वाहवाही लूटी। डीएवी स्कूल मनाली, डीपीएस मनाली में भी इस अवसर पर समारोह हुए। संवाद