फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Toilet issue resolved at Nitthar headquarters.

Kullu News: नित्थर मुख्यालय में शौचालय की समस्या हुई दूर

Sun, 16 Aug 2026 07:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Toilet issue resolved at Nitthar headquarters.
नित्थर में बना शौचालय, हजारों लोगों को मिलेगी सुविधा। संवाद
उप तहसील नित्थर में शौचालय का निर्माण हुआ पूरा
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने दिया भरपूर सहयोग
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। मुख्यालय नित्थर में लंबे समय से शौचालय की समस्या से जूझ रहे छह पंचायतों के ग्रामीणों के लिए राहत की खबर है। लंबे समय से अधर में लटके शौचालय का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नित्थर पंचायत के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने शौचालय निर्माण पूरा करने में अपना अहम योगदान देकर लोगों को राहत पहुंचाई है। उप तहसील मुख्यालय में लंबे समय से चली आ रही समस्या का अब स्थायी समाधान हो गया है।
नित्थर उप तहसील में रोजाना ग्रामीण इलाकों से लोगों का अपने कार्यों, स्कूल, बैंक और विभागों में पहुंचना होता है, लेकिन यहां अदद शौचालय की सुविधा न होने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही थी। सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को आ रही थी। नित्थर में शौचालय निर्माण तो शुरू हुआ, लेकिन लंबे समय से बजट के अभाव में शौचालय शुरू नहीं हो पा रहा था। अब नवनिर्वाचित पंचायत प्रधान और उप प्रधान ने इस कार्य को पूर्ण कर लोगों को शौचालय की सुविधा उपलब्ध करवाई है।
विज्ञापन

नित्थर, देहरा, लोट, पलेही, कुठेड़, शिल्ली और साथ लगते इलाकों से नित्थर पहुंचने वाले लोगों को अब शौच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। बाजार में शौचालय का निर्माण पिछली पंचायत के कार्यकाल में हुआ था और इस पर करीब 6.20 लाख रुपये की राशि खर्च की जा चुकी थी। भीड़भाड़ वाले नित्थर बाजार में अधूरे पड़े शौचालय का निर्माण नित्थर पंचायत प्रधान प्रवीण कुमार और उपप्रधान कुकू ठाकुर के प्रयासों से पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए वे हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed