{"_id":"6a81bd90db5df85e7d0bbf27","slug":"talented-individuals-who-performed-outstanding-work-in-ani-were-honored-kullu-news-r-399-1-sml1055-511243-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: आनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: आनी में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
आनी में स्वतंत्रता दिवस पर लोकनृत्य पेश करते कलाकार। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वतंत्रता दिवस पर एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने किया ध्वजारोहण
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
उपमंडल आनी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में एसडीएम लक्ष्मण कनेट ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मंच संचालन की जिम्मेदारी प्रवक्ता कुंदन शर्मा ने बखूबी निभाई।
उत्सव के दौरान परेड और विभिन्न देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन हुआ। महिला मंडल समटेड, महिला मंडल बगाश की महिलाओं ने देशभक्ति लोकनृत्य प्रस्तुत कर पूरे माहौल को राष्ट्रीय भावना से सराबोर कर दिया। राजकीय महाविद्यालय आनी के एनसीसी कैडेट ने सुंदर एकांकी प्रस्तुत की। पीएम श्री आनी की वर्णिका शर्मा और आनी कॉलेज की रनिका ठाकुर ने भाषण से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
समारोह में लोकप्रिय टेलीविजन शो केबीसी में शामिल हुईं श्रुति ठाकुर, चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम के सदस्य वंश शर्मा, प्रख्यात शिक्षाविद डॉ. मुकेश शर्मा और प्रगतिशील बागवान शिल्पा ठाकुर सहित अन्य को नवाजा गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष परस राम, तहसीलदार रत्नेश्वर शर्मा, ग्राम पंचायत आनी की प्रधान सुनीता शर्मा सहित क्षेत्र के विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।