{"_id":"6a81f7a081da66a57a0984d5","slug":"ration-transported-to-pangi-from-kullu-and-mandi-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184244-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू, मंडी से पांगी पहुंचाया राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू, मंडी से पांगी पहुंचाया राशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। साल के करीब छह माह देश-दुनिया से कटे रहने वाले जनजातीय क्षेत्र पांगी के लिए राशन की खेप पहुंचना शुरू हो गई है। सरकार की ओर से पांगी की 19 पंचायतों के लिए छह माह का राशन कोटा एक साथ भेजा जा रहा है। लाहौल-स्पीति के जाहलमा नाले में बीआरओ की ओर से बनाए गए अस्थायी मार्ग से राशन की खेप पांगी भेजी गई है। पांगी के गोदामों में अब तक 8410 क्विंटल चावल, 5956 क्विंटल गेहूं और 1300 क्विंटल चीनी पहुंच चुकी है।
राशन का वितरण अक्तूबर और नवंबर में किया जाएगा। सर्दियों में भारी बर्फबारी के कारण घाटी का संपर्क लंबे समय तक प्रभावित रहता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को छह माह का राशन कोटा एक साथ उपलब्ध करवाया जाता है। पांगी हिमाचल प्रदेश का एकमात्र ऐसा उपमंडल है, जहां सर्दियों को ध्यान में रखते हुए छह माह का राशन कोटा एक साथ दिया जाता है।
अटल टनल रोहतांग के माध्यम से लाहौल घाटी का संपर्क वर्षभर बना रहता है, लेकिन उदयपुर से पांगी तक राशन और अन्य आवश्यक सामान पहुंचाना सर्दियों में बेहद मुश्किल हो जाता है। भारी बर्फबारी के कारण पांगी घाटी में एक गांव से दूसरे गांव तक जाने वाली सड़कें भी कई माह तक बंद रहती हैं। यही वजह है कि सर्दियों से पहले ही लोगों के लिए छह माह का राशन उपलब्ध करवाया जाता है।
विज्ञापन
इस बार पांगी के लिए अधिकतर राशन की खेप कुल्लू और मंडी से भेजी गई है। खाद्य तेल, दालें, नमक और बालन सहित कुछ अन्य सामग्री चंबा से सप्लाई की जाती है। पांगी के गोदामों में चावल, गेहूं और चीनी की खेप पहुंच चुकी है। कार्यकारी निरीक्षक खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले किलाड़ रविंद्र कुमार ने बताया कि अधिकतर राशन पांगी पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि जैसे ही पूरा राशन पहुंच जाएगा, आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। संवाद