फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Minister Harsh Vardhan took the salute at the grand parade.

Kullu News: मंत्री हर्षवर्धन ने ली भव्य परेड की सलामी

Sun, 16 Aug 2026 11:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Minister Harsh Vardhan took the salute at the grand parade.
कुल्लू के ढालपुर मैदान में जिला स्तीय स्वतंत्रता दिवस के मौके परेड़ में भाग लेते जवान और सलामी 
कुल्लू। व्यवस्था परिवर्तन की दिशा में प्रदेश सरकार ने अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। सरकार का प्रयास किसानों, बागवानों, पशुपालकों, युवाओं, अनाथ बच्चों, विधवा महिलाओं और एकल महिलाओं सहित समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सशक्तीकरण पर केंद्रित है।
विज्ञापन

यह बात उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने ढालपुर मैदान में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में कही। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, जिला रेडक्रॉस यूनिट, डीडीएमए तथा रोवर्स एंड रेंजर्स की टुकड़ियों ने शानदार मार्चपास्ट प्रस्तुत किया। महान सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि कुल्लू के छह प्रतिष्ठित विद्यालयों में सीबीएसई कक्षाएं शुरू की गई हैं। छात्र डिजिटल योजना के तहत 10वीं और 12वीं कक्षा के 350 मेधावी विद्यार्थियों को 16-16 हजार रुपये के वाउचर प्रदान किए जा रहे हैं। आपदा से क्षतिग्रस्त स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए 60.58 लाख रुपये जारी किए गए हैं। ब्यास नदी पर पिरड़ी में 28.35 करोड़ रुपये की लागत से पुल निर्माण तथा मनाली के समीप रांगड़ी पुल के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.........
रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
समारोह के दौरान विभिन्न विद्यालयों, संस्थाओं और सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य, सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों ने समारोह में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना दिया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 27 व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
0000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed