{"_id":"6a81f8b7c979093d47048df3","slug":"sainjs-khadangcha-village-to-be-connected-by-road-kullu-news-c-89-1-klu1002-184218-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सड़क सुविधा से जुड़ेगा सैंज का खडंगचा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सड़क सुविधा से जुड़ेगा सैंज का खडंगचा गांव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूली (कुल्लू)। सैंज घाटी की रैला-दो पंचायत का खडंगचा गांव जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा। गांव के लिए ढाई किलोमीटर नई सड़क बनाई जाएगी। इससे ग्रामीणों को रोजमर्रा का सामान पीठ और कंधे पर नहीं ढोना पड़ेगा। बीमार लोगों को भी कुर्सी, चारपाई और कंधों पर उठाकर नहीं ले जाना पड़ेगा। सड़क बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
गांव के विकास का रास्ता भी खुलेगा। ढाई किलोमीटर लंबी सड़क बनाने के लिए जिला प्रशासन ने बजट का प्रावधान कर दिया है। लाडा से 20 लाख रुपये की राशि लोक निर्माण विभाग में जमा करवा दी है। अब विभाग ने भी सड़क निर्माण के लिए औपचारिकताएं पूरी करने की तैयारी कर ली है।
रैला-दो पंचायत के प्रधान डाबे राम ने बताया कि सड़क निर्माण का रास्ता लगभग साफ हो गया है। जिला प्रशासन ने बजट जारी कर दिया है, जिससे जल्द ही गांव के सड़क सुविधा से जुड़ने की उम्मीद जगी है। सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग ने औपचारिकताएं पूरी करनी शुरू कर दी हैं। गांव के लोग काफी लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। पंचायत की ओर से भी सरकार और प्रशासन से मांग की गई थी। प्रधान ने कहा कि गांव की आबादी 150 से अधिक की है।
विज्ञापन
.....
सड़क निर्माण के लिए बजट उपलब्ध हो चुका है और विभाग अब अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में लगा है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र के लोगों को सड़क सुविधा मिल सकेगी।
-पवन राणा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग
0000