{"_id":"6a81f89974e0ded39309b4d3","slug":"apple-transportation-costs-rise-freight-charges-increased-by-17-per-carton-kullu-news-c-89-1-ssml1015-184209-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: अब सेब ढुलाई महंगी, प्रति कार्टन 17 रुपये बढ़ा किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: अब सेब ढुलाई महंगी, प्रति कार्टन 17 रुपये बढ़ा किराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पतलीकूहल (कुल्लू)। फल उत्पादक मंडल कुल्लू ने सेब के मालभाड़े में 18 प्रतिशत की वृद्धि की है। अब प्रति कार्टन सेब का किराया 110 रुपये लगेगा। पहले यह किराया 93 रुपये निर्धारित था। एक कार्टन में करीब 20 किलो सेब आता है। बीते शनिवार को आयोजित बैठक में फल उत्पादक मंडल कुल्लू ने यह फैसला लिया। मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि कई सालों से किराया नहीं बढ़ाया गया था।
अब इसमें 18 प्रतिशत की वृद्धि की है। एक एलपी ट्रक में करीब 500 सेब के कार्टन आते हैं। इस तरह अब दिल्ली तक का किराया 55,000 रुपये लगेगा। पहले यह किराया 46,500 रुपये था। टाटा 407 वाहन का किराया 24,000 रुपये निर्धारित किया गया।
उन्होंने कहा कि बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी सदस्यों को दी गई। साथ ही आगामी सीजन की तैयारियों और बागवानों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मंडल के अध्यक्ष प्रेम शर्मा ने कहा कि मंडल बागवानों के हितों और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम कर रहा है। बैठक में आगामी एप्पल शो के आयोजन की भी घोषणा की गई। उन्होंने बताया कि एप्पल शो में क्षेत्र के उत्कृष्ट बागवानों को अपनी सेब की उपज प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी बागवानों से अधिक संख्या में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की। संवाद