फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   The audience swayed to Lahauli and Kulluvi songs.

Kullu News: लाहौली, कुल्लवी गीतों पर झूमे दर्शक

Sun, 16 Aug 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The audience swayed to Lahauli and Kulluvi songs.
केलांग में जनजातीय उसत्व के दौरान प्रस्तुति देती कलाकार।-संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय उत्सव-2026 की पहली और दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के साथ लाहौल-स्पीति, पांगी, किन्नौर और लद्दाख की समृद्ध लोक संस्कृति देखने को मिली।
विज्ञापन

कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को देर रात तक झूमने पर मजबूर किया। पहली सांस्कृतिक संध्या में कुल्लू के कलाकार रमेश ठाकुर ने दर्शकों का मनोरंजन किया। उन्होंने कुल्लवी, लाहौली और लद्दाखी गीतों के साथ बॉलीवुड के लोकप्रिय गीत प्रस्तुत किए। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में किन्नौर के कलाकार फुर्बू नेगी ने खूब धमाल मचाया। उन्होंने स्पीति के लोकगीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद किन्नौर, लाहौल और लद्दाख के गीतों के साथ पुराने हिंदी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को नचाया।
विज्ञापन

पहली सांस्कृतिक संध्या का आगाज पीती कला संगम के कलाकारों ने पारंपरिक लाहौली नाटी से किया। इसके बाद लक्ष्मी ने नेपाली नृत्य प्रस्तुत किया। उदयपुर की अवनि और पविश्का ने नृत्य की प्रस्तुति दी। पायल ठाकुर ने बॉलीवुड गीतों से दर्शकों का मनोरंजन किया। किन्नौरी सिस्टर्स साधिका और समीक्षा नेगी ने किन्नौरी, स्पीति और पुराने हिंदी गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल की स्वर कोकिला रोजी शर्मा ने एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। स्वयं सहायता समूह अपर केलांग की महिलाओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किया। महिला मंडल अपर केलांग, एनजेडसीसी जम्मू, 7 बैंड धर्मशाला और जंस्कार कल्चरल अकादमी लद्दाख के कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल की लोक संस्कृति के साथ लाहौल-स्पीति, पांगी, किन्नौर और लद्दाख की सांस्कृतिक विविधता देखने को मिली। नेपाली डांस ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

आकाश लोंचेपा और अनिल सूर्यवंशी ने भी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। आकाश लोंचेपा ने ‘हेरो पंछी जीणा रो-रो, लायो मां, पाणी बो पिया जा उचे ठाहर’ जैसे लाहौली गीत पर दर्शकों को खूब नचाया। स्टार नाइट में लद्दाख की पदमा डोलकर, नितेश राजपूत, फुर्बू नेगी और अनुज शर्मा ने अपने गीतों से देर रात तक समां बांधे रखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed