फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   People are facing inconvenience due to traffic jams in Shwad.

Kullu News: श्वाड़ में जाम से लोग हो रहे परेशान

Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
People are facing inconvenience due to traffic jams in Shwad.
आनी श्वाड सडक़ पर जाम की समस्या से जूझ रहे लोग, बढ़ी परेशानियां। संवाद
आनी (कुल्लू)। आनी खंड के प्रमुख व्यापारिक स्थल श्वाड़ में रोज लोग जाम से परेशान हो रहे हैं। मुख्य बाजार में सड़क के किनारे वाहनों की बेतरतीब पार्किंग के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई लोग अपने वाहन बाजार में सड़क किनारे खड़े कर चले जाते हैं, जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही के लिए पर्याप्त जगह नहीं बचती।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार श्वाड़ बाजार में जाम इतना लंबा लग जाता है कि वाहन घंटों तक फंसे रहते हैं। सबसे अधिक परेशानी उस समय होती है, जब जाम में एंबुलेंस समेत अन्य आपातकालीन वाहन फंस जाते हैं। इससे मरीजों और अन्य जरूरतमंद लोगों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में दिक्कतें आती हैं।
विज्ञापन

श्वाड़ की अहमियत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि यहां से आनी खंड की करीब 17 पंचायतों के अलावा करसोग विधानसभा क्षेत्र की चार पंचायतों और सराज विधानसभा क्षेत्र के लोगों की आवाजाही होती है। इस कारण श्वाड़ क्षेत्र की सबसे व्यस्त सड़कों और प्रमुख व्यापारिक केंद्रों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन यहां से गुजरते हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष खेमराज शर्मा, चुनी लाल, धर्म चंद, गौतम ठाकुर, तिलक शर्मा, संजय, राजेश चौहान, सतपाल शर्मा सहित व्यापार मंडल के अन्य सदस्यों ने प्रशासन से जाम की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नियमित निगरानी और वाहनों की पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए। व्यापारियों ने प्रदेश सरकार से श्वाड़ में पुलिस चौकी खोलने की भी मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस चौकी खुलने से यातायात व्यवस्था नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed