{"_id":"6a81969fc77ba01ed209bb00","slug":"prashant-from-kullu-earns-black-belt-kullu-news-c-89-1-ssml1014-184233-2026-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू के प्रशांत ने हासिल की ब्लैक बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू के प्रशांत ने हासिल की ब्लैक बेल्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनाली। जंदोकान गोजु-रे फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से मनाली स्थित अटल बिहारी वाजपेयी संबद्ध खेल संस्थान में चार दिवसीय गाश्को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन सेंसेई मोहर सिंह ठाकुर ने किया। इसमें गोजु-रे के सेंसेई सुरेंद्र कुमार ठाकुर ने कराटे का प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रतिभागियों को बेसिक एवं एडवांस कराटे ट्रेनिंग, तकनीकों और कराटे के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी।
ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग का भी आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ग्रेडिंग में भरमौर के सेंसेई विजय कुमार तथा मंडी के सेंसेई चंद्रपाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिक्स डान ब्लैक बेल्ट की उपाधि हासिल की।
कुल्लू के प्रशांत अवस्थी ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए थ्री डान ब्लैक बेल्ट प्राप्त की। कांगड़ा के महेंद्र ने सेकेंड डान ब्लैक बेल्ट हासिल की। आयोजक सेंसेई मोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण शिविरों का उद्देश्य कराटे खिलाड़ियों को बेसिक से लेकर एडवांस स्तर तक की तकनीकी जानकारी उपलब्ध करवाना है। संवाद